कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई है। महिला शादीशुदा था और पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में थी। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विवाहिता ने की आत्महत्या
बताया जा राह है कि महिला का कई साल से मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास इलाज चल रहा था। महिला एक बार पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास के लिए नौकरी, 20 हजार तक मिलेगी सैलरी- जानें डिटेल
महिला ने निगला जहर
जानकारी के अनुसार, घटना भवारना थाने के अंतर्गत पेश आई है। बीते कल 33 वर्षीय महिला के परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लाए थे। यहां पर परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि महिला ने जहीरला पदार्थ निगल लिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी।
मानसिक तनाव में थी महिला
अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही BNS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिहाड़ी लगाने गया था युवक, ऊपर गिर गई मकान की दीवार- नहीं बच पाया
पहले भी की थी कोशिश
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया महिला पहले भी एक बार अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश कर चुकी है। उनका कहना है कि वो मानसिक तनाव में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। महिला की मौत के बाद परिजन गहरे दुख में हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर महिला किस बात से परेशान थी।
क्या होता है मानसिक तनाव?
मानसिक तनाव एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक दबाव महसूस करता है। यह तब उत्पन्न होता है जब किसी व्यक्ति को किसी परिस्थिति या चुनौती से निपटना कठिन लगता है। मानसिक तनाव के कारण व्यक्ति के मस्तिष्क और शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के मकान में रहता था बुजुर्ग, दुकान में पड़ा मिला- थम चुकी थी सांसे
मानसिक तनाव के कारण
- व्यक्तिगत समस्याएं – परिवार, रिश्ते, आर्थिक तंगी, या करियर संबंधी चिंता।
- काम का दबाव – अधिक कार्यभार, समय की कमी, नौकरी की असुरक्षा।
- परिवर्तन – जीवनशैली में अचानक बदलाव, नए माहौल में ढलने की कठिनाई।
- आघात – कोई दुर्घटना, बीमारी, या किसी अपने को खोने का दर्द।
- असंतुलित जीवनशैली – नींद की कमी, खराब खान-पान, व्यायाम की कमी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: इतनी छुट्टियां देंगे तो स्कूल कब खुलेंगे ? DC को मिलेगी 40 और छुट्टियों की पावर
मानसिक तनाव के लक्षण
- चिड़चिड़ापन और गुस्सा
- थकान और ऊर्जा की कमी
- ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
- सिरदर्द, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप
- चिंता और अवसाद की भावना
- अनियमित नींद (कम या अधिक)
तनाव कम करने के उपाय
- ध्यान और योग करें।
- पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार खाएं।
- अपने समय का सही प्रबंधन करें।
- गहरी सांस लें और आराम करने की आदत डालें।
- अपनी भावनाओं को किसी अपने के साथ साझा करें।
- जरूरत महसूस हो तो काउंसलर या विशेषज्ञ से सलाह लें।
