#अपराध
June 13, 2026
हिमाचल : काम पर निकला विनय नहीं लौटा घर, अगली सुबह सड़क किनारे पड़ी मिली देह- पसरा मातम
काम पर गया व्यक्ति नहीं लौटा घर
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पिछले करीब दो वर्षों से अम्ब में स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह बीते गुरुवार को रोज़ की तरह अपनी ड्यूटी पूरी करके घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वह अपने घर नहीं पहुंचा, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में इंसानियत शर्मसार: कलयुगी मां ने नाली में फेंक दिया 5 माह का भ्रूण, तलाश में जुटी पुलिस
जब व्यक्ति काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात भर चिंता में डूबे परिजन लगातार उसकी खोज करते रहे।
अगली सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि लिंक रोड के किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने उसकी पहचान विनय कुमार उम्र 42 साल के रूप में की। मौके पर स्थिति बेहद गंभीर थी और वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इस घटना की जानकारी फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भीषण हा.दसा: पार्वती नदी में गिरा पर्यटक वाहन, 3 की मौ*त; दो घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। परिजनों की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई ताकि किसी भी तरह का सबूत सुरक्षित रखा जा सके। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अम्ब भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया, ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का अलर्ट, 5 जिलों में होगी भारी बारिश -तूफान
जानकारी के अनुसार विनय कुमार अविवाहित था और मेहनत करके अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। उसकी अचानक हुई मौत से गांव अकरोट और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घर में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।
इस मामले पर DSP अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।