#अपराध

June 12, 2026

हिमाचल पुलिस ने टोल बैरियर और बाजार में मारा छापा- सरकारी कर्मचारी समेत 5 चिट्टा तस्कर अरेस्ट

आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं

शेयर करें:

sirmour news paonta sahib nahan sangrah chitta case heroin seizure ndps act

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पांवटा साहिब और संगड़ाह क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अगले 5 दिन भारी : ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, तूफान-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

बद्रीपुर में कार से पकड़े गए तीन आरोपी

जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्रीपुर क्षेत्र में एक कार (HP44A-1338) को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों के कब्जे से 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंबा जिले के चुराह निवासी सूरज ठाकुर, जो वर्तमान में HPSEB शिलाई में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है, धकोली निवासी अखिल और कमलेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 15 लाख का चिट्टा सप्लाई करने आया था पंजाबी तस्कर, कार में नशा छिपाने को बनाई थी गुप्त जगह

यमुना टोल बैरियर के पास एक और तस्कर दबोचा

उधर, एसआईयू नाहन की टीम ने यमुना टोल बैरियर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब के फूलपुर निवासी सोहन लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को भी तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

संगड़ाह बाजार में लंबे समय से सक्रिय आरोपी गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने संगड़ाह बाजार में छापेमारी कर अंधेरी गांव निवासी गोविंद ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गरीब बेटी के सिर से उठा पिता का साया, मजदूरी कर भरता था परिवार का पेट; ऐसे थमी सांसें

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों मामलों में NDPS अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख