ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शादी से ठीक दो दिन पहले युवती के अचानक लापता होने के चर्चित मामले ने अब बड़ा कानूनी मोड़ ले लिया है। युवती ने लतीफ के खिलाफ दुष्कर्म के गंभीर आरोप जड़े हैं।

युवती ने जड़े दुष्कर्म के आरोप

अंब कोर्ट में युवती के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक लतीफ के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक और म*र्डर? 3 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी का चल रहा था अफेयर- कमरे में...

शादीशुदा आदमी ने घर से भगाया

जानकारी के अनुसार, 5 मई को युवती के परिजनों ने थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। मामला उस समय और संवेदनशील हो गया जब यह सामने आया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है।

लुधियाना से मिली युवती

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी निगरानी और अन्य माध्यमों की मदद से कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर लुधियाना से युवती को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया।

यह भी पढ़ें- BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट

युवती के बयान दर्ज

सूत्रों के अनुसार, कोर्ट में दर्ज बयानों में युवती ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी लतीफ ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने मामले में BNS की धारा 87 के साथ धारा 69 भी जोड़ दी है। धारा 69 शादी का झूठा वादा कर बनाए गए शारीरिक संबंधों से संबंधित मानी जाती है।

कब से थे दोनों में संबंध?

अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी को फिलहाल चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवती को किस परिस्थिति में अपने साथ ले जाया गया और दोनों के बीच संबंध कब से थे।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अब सिर्फ 2 मीटरों पर मिलेगी सब्सिडी, जल्द करना होगा चयन

दो दिन बाद थी शादी

घटना ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। युवती की शादी बीते वीरवार को तय थी और दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे। मगर अचानक हुए घटनाक्रम ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। वहीं आरोपी युवक का परिवार और उसका ससुराल पक्ष भी इस मामले के बाद तनाव में बताया जा रहा है।

दोनों पक्षों में तीखी बहस

मामला उस समय और गर्मा गया जब कुछ दिन पहले थाना परिसर के बाहर आरोपी युवक की पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों का आरोपी के परिजनों से आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल की जनता को बड़ा झटका : राशन डिपुओं पर नहीं मिलेगा रिफाइंड और सरसों तेल

पूरे क्षेत्र में चर्चा

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें