सोलन। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के सासन की वह घटना तो आपको याद ही होगी। जहां घर से घास काटने गई एक महिला के साथ एक नाबालिग ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था। महिला के विरोध पर जब नाबालिग असफल रहा तो उसने महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया था और महिला की बाद में मौत हो गई थी। अब एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां भी शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर एक युवक ने महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

महिला ने चार लोगों के साथ पी थी शराब

दरअसल हिमाचल के सोलन जिला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत से पहले महिला ने अपने बेटे और तीन अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी। उसके बाद वह साथ शराब पी रहे एक युवक के क्वार्टर में सोने चली गई, लेकिन सुबह कमरे में उसकी लाश मिली। महिला के मुंह से खून निकल रहा था और उसके गर्दन पर निशान मिले थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भारतीय सेना में बेटे का चयन, पिता ने गांव भर में बांटी मिठाई- मां हुई भावुक

बेटे ने सौंपी पुलिस को शिकायत

महिला के बेटे ने सोलन पुलिस सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवक संजू कुमार ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है और वर्तमान में गल्प बड़ोग में अपनी मां के साथ रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते रोज गुरुवार 20 नवंबर दोपहर के समय वह खुद और उसकी मां गंगा देवी के अलावा चाचा विजय, सौरव और जीवन उसके क्वार्टर में बैठ कर शराब पी रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रुका मतदाता सूचियों की छपाई का काम : 31 जनवरी तक कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

कमरे में मृत मिली महिला

संजु के अनुसार शराब पीने के बाद वह, विजय और जीवन उसी क्वार्टर में सो गए। जबकि गंगा देवी विजय के क्वार्टर में सोने के लिए चली गई, वहीं सौरव अपने क्वार्टर में चला गया। शाम करीब पांच बजे सौरव ने आकर संजु को उठाया। संजु उठने के बाद अपनी मां का हालचाल जानने के लिए चाचा विजय के क्वार्टर की ओर चला गया। जहां पर उसने देखा कि उसकी मां गद्दे पर कंबल ओढ़े लेटी हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद विवाद : नहीं शांत हो रहे हिंदू संगठन, आज ही बिजली-पानी काटने की मांग पर अड़े

मुंह से निकल रहा था खून, गर्दन पर थे निशान

संजु के अनुसार जैसे ही उसने कंवल को हटाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। माता गंगा देवी के मुंह से खून निकल रहा था और गर्दन के सामने व दाईं ओर स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे। संजु ने सीधे तौर पर सौरव पर उसकी मां की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उसने उसकी मां के मुंह पर किसी चीज का प्रहार किया है, जिससे उसके मुंह से खून निकल रहा था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : घरों से बाहर भागे लोग, क्या आपने महसूस किए झटके?

पिछली रात युवक ने किया था संबंध बनाने का प्रयास

संजु ने पुलिस को बताया कि सौरव ने पिछली रात को भी उसकी माता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था। लेकिन वह उसमें सफल नहीं हुआ था। संजु की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुुष्टि करते हुए  उप.निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें