सोलन। कब किस पल जिंदगी का साथ छूट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। सोलन जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सड़क को लेकर हुए एक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सड़क को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार,  देहूंघाट इलाके में सड़क से जुड़े किसी मामले को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM के घर में नए प्रधान का तगड़ा एक्शन- शपथ के 1 घंटे बाद ही की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत विवाद के कारण हुई या कोई अन्य वजह रही।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल-पंजाब के बिगड़े रिश्ते : एंट्री वसूली पर निहंग सिखों का बवाल- दोबारा लगेगा खालसा टैक्स

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।