ऊना। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ से चोरी की कई वारदातें पेश आ रही हैं। कहीं चोर दुकानों में सेंधमारी कर रहे हैं तो कहीं घरों की अलमारी में हाथ साफ कर रहे हैं। चोरी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला हिमाचल के ऊना जिले से सामने आया है- जहां पर एक घर में चोरी हुई है।
घर में हुई चोरी
हैरानी की बात ये है कि ये चोरी किसी शातिर चोर या किसी बाहर वाले नहीं बल्कि घर के सदस्य ने ही की है- वो भी एक महिला ने। यहां एक महिला ने अपनी रिश्तेदार के साथ मिलकर घर में से देवरानी के गहने चुराकर बेच दिए हैं। यह घटना इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनाव पर बड़ा टकराव- DC नहीं मान रहे आदेश, चुनाव प्रक्रिया अटकी
देवरानी के गहने गायब
मामला बीते कल उस वक्त सामने आया जब देवरानी और जेठानी दोनों एक सामाजिक समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह से लौटने के बाद देवरानी ने देखा कि उसके कमरे में रखे कीमती आभूषण गायब हैं। अचानक हुए इस नुकसान से वह घबरा गई और उसने तुरंत परिवार व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
जेठानी और रिश्तेदार ने किया कांड
घर और आसपास की पड़ताल शुरू हुई तो संदेह की दिशा जेठानी और उसकी एक करीबी रिश्तेदार पर जाकर टिकी। बताया जा रहा है कि जेठानी समारोह से पहले ही घर लौट आई थी और उसी समय उसकी रिश्तेदार को भी क्षेत्र में घूमते देखा गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के अस्पताल में सांप लेकर घुसा सिरफिरा- स्टाफ नर्स पर फेंका, मचा हड़कंप
ग्रामीणों के अनुसार, इस रिश्तेदार पर पहले भी सामान गायब करने के आरोप लग चुके हैं, जिससे शक और गहरा गया। घर और आसपास की पड़ताल शुरू हुई तो जेठानी और उसकी करीबी रिश्तेदार पर शक गहरा होता गया।
पुलिस तक पहुंचा मामला
फिर ये मामला पंचायत के सामने ले जाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों महिलाओं से सख्ती से पुछताछ की, लेकिन तब भी दोनों चुप रहीं। इसके बाद मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद मामला फिर गरमाया : महिलाओं समेत 6 पर हुई FIR- विरोध में आमरण अनशन शुरू
पुलिस कर्मियों ने भी सख्त रुख अपनाते हुए दोनों को चेतावनी दी कि यदि चोरी किए गए जेवर तुरंत वापस नहीं किए गए तो न सिर्फ मामला दर्ज होगा बल्कि जेल की हवा भी खानी पड़ेगी और समाज में बदनामी अलग से होगी।
जेठानी की करतूत आई सामने
पंचायत और पुलिस के दबाव में जेठानी की रिश्तेदार ने अंततः सच कबूल किया और दोनों को उस ज्वैलर्स की दुकान तक ले गईं, जहां चोरी किए गए आभूषण बेचे गए थे। मौके पर ज्वैलर ने बताया कि वह जेवर पिघला चुका है और नकद भुगतान भी कर चुका है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शेयर हो रहा मासूम गोलू के नाम का स्कैनर, चंदा मांग अपनी जेब भर रहे शातिर
अब पुराने जेवर वापस पाना संभव नहीं था। इसके बाद पंचायत ने स्थिति को देखते हुए सख्त निर्णय लिया कि जितने आभूषण चोरी हुए थे, उतने ही नए आभूषण उसी वजन और डिजाइन के अनुसार तैयार करवाकर देवरानी को सौंपे जाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई ज्वैलर पर भी की जाएगी।
50 हजार और खर्च करने पड़े
इस फैसले के बाद जेठानी और उसकी रिश्तेदार के सामने कोई रास्ता नहीं बचा। ऐसे में दोनों को जेवर तैयार करवाने के साथ-साथ करीब 50 हजार रुपये अतिरिक्त भी खर्च करने पड़े। यानी चोरी का यह प्रयास उनके लिए भारी मुसीबत बनकर उलटा पड़ गया।
देवरानी को बनवाकर दिए नए गहने
पंचायत उपप्रधान ने भी पुष्टि की कि मामला उनके संज्ञान में आया था और पंचायत ने इसे शांतिपूर्वक लेकिन सख्ती के साथ निपटाया। उन्होंने बताया कि अब नए जेवर देवरानी को सौंप दिए गए हैं और मामला पूरी तरह सुलझ चुका है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की शादी में चोर बाराती- दुल्हन की गाड़ी का पीछा कर उड़ाए गहने, पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में इस चोरी की खूब चर्चा है। ग्रामीण इसे एक सबक के तौर पर देख रहे हैं कि लालच का परिणाम हमेशा बुरा ही होता है और पंचायत की तत्परता के चलते पीड़ित को न्याय मिलता दिखा है।
