पांवटा साहिब (नाहन)। खाद दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठना एक कंपनी के मैनेजर को भारी पड़ गया। तीन लोगों ने उसे सरेराह उठाया और सिरमौर के पांवटा साहिब ले आए। वहां लोगों ने जब मैनेजर को घेरा तो वह हाथ जोड़कर बोला- I am sorry मैंने पैसे ऐंठे हैं और मैं सभी को उनका पैसा लौटा दूंगा।

दिन-दहाड़े किया अगवा

मैनेजर को दो लोगों ने हरियाणा के यमुनानगर में बुडिया चौक से अगवा कर अपनी स्कॉर्पियों में बिठा लिया था। इस सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हरियाणा पुलिस ने सभी गश्ती टीमों को गाड़ी का नंबर भेजा। तभी सिरमौर की तरफ जाती हुई गाड़ी ट्रेस हुई और फिर क्या था। आगे अपहरणकर्ताओं की गाड़ी और पीछे पुलिस की गाड़ियां।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: विमल नेगी मामले में MD मीणा ने किया बड़ा खुलासा, दो घंटे पूछताछ में जानें क्या कहा

हिमाचल पुलिस की मदद से पकड़ा

फिल्मी स्टाइल में यह ड्रामा पांवटा साहिब तक चलता रहा। वहां पुलिस ने हिमाचल पुलिस की मदद से मैनेजर को अपहर्ताओं के कब्जे से छुड़ा लिया। लेकिन तभी भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। लोगों ने कहा कि मैनेजर ने केंचुआ खाद मुहैया कराने के नाम पर लोगों से पैसे लिए और बाद में अपने वादे से पलट गया। अब मैनेजर ने खुद कबूला कि उसने पैसे लिए हैं और माफी मांगते हुए कहा कि वे सभी के पैसे लौटा देंगे।

यह भी पढ़ें : HP पुलिस के सामने निगल ली थी चिट्टे की पुड़िया :  68 दिन बाद हारा जिंदगी की जंग

करोड़ों दबाने के चक्कर में था

हरियाणा पुलिस ने दोनों अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मैनेजर का नाम राकेश शर्मा है। अभी तक की जांच में पता चला है कि राकेश शर्मा ने लोगों से पैसे ऐंठने के लिए कमीशन एजेंट बिठा रखे थे। इन कमीशन एजेंट्स ने लोगों से वसूली कर राकेश शर्मा को पैसे दिए।

 

यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते राठौड़ ने खोली कांग्रेस एकजुटता की पोल

पुलिस ले आई वापस

पांवटा साहिब में भीड़ के घेरे जाने के बाद राकेश शर्मा ने माना कि उसने कमीशन एजेंट्स के माध्यम से लोगों से करोड़ों रुपए वसूले हैं। उसने यमुनानगर पुलिस के सामने कहा कि वह सभी के पैसे लौटा देगा। हालांकि, पुलिस ने अभी केवल अपहरण का ही मामला दर्ज किया है, क्योंकि पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पुलिस इस समय पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी इस समय हरियाणा पुलिस की हिरासत में यमुना नगर में हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें