शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर में पुलिस आए दिन चिट्टा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में जिला शिमला में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की खेप के साथ पांच तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार सुबह स्पेशल सेल शिमला की टीम लालपानी बस स्टॉप इलाके में गश्त और निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन में सवार दो व्यक्ति शिमला में चिट्टा सप्लाई करने आए हैं और लालपानी स्थित एक टी स्टॉल के पास किसी को नशे की खेप देने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- 10TH RESULT : सरकारी स्कूल की रूहानी बनी हिमाचल की टॉपर, 700 में से झटके 698 अंक

 गाड़ी से मिला 10 ग्राम चिट्टा

कुछ देर बाद पुलिस को संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसके बाद टीम ने तुरंत गाड़ी को रोक लिया। वाहन में दो युवक सवार थे। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और नकद राशि बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान

  • निशान सिंह निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब
  • गुरप्रीत सिंह निवासी जिला कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- BREAKING- HP 10TH RESULT: बोर्ड ने जारी किया परिणाम, यहां चेक करें अपने अंक

गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका 

वहीं दूसरा मामला भी जिला शिमला के उपमंडल रामपुर के तहत NH-05 पर गश्त और निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। यहां पर बीते कल कुमारसैन थाना की डिटेक्शन टीम  नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध वाहन पर पड़ी।

कार से चिट्टे की खेप बरामद 

शक होने पर टीम ने वाहन को रोककर उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान वाहन में बैठे युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की पूरी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 9 ग्राम से ज्यादा चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।  

यह भी पढ़ें- BREAKING- HP 10TH RESULT: बोर्ड ने जारी किया परिणाम, यहां चेक करें अपने अंक                                                    

आरोपियों की पहचान

  • प्रवीण कुमार (33) निवासी धलियार जिला बिलासपुर
  • रोहित चौहान (31) निवासी बठारा तहसील रामपुर
  • तुषार वर्मा (25) निवासी नवारू तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तो नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट

नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी 

शिमला पुलिस ने साफ कहा है कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार गश्त, चेकिंग और विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें