शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर सामुदायिक तनाव की स्थिति देखने को मिली है। संजौली मस्जिद विवाद के बाद अब नेरवा क्षेत्र में ऐसा ही माहौल बनता नजर आया, जब सड़क पर नमाज़ पढ़ने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।
शिमला के नेरवा की घटना
घटना शिमला.सिरमौर सीमा से सटे नेरवा इलाके की बताई जा रही है। यहां कुछ युवकों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के लोग बीच सड़क पर नमाज अदा कर रहे हैं। इन युवकों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का विरोध किया। जिसके चलते दोनों पक्षों में बहस भी हुई। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करवाया। यह घटना बीते रोज गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार में 'अंदरूनी कलह' तेज, HPTDC के 8 होटल निजी हाथों में देने पर बिफरे RS बाली
नमाज अदा करने से सड़क बाधित होने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर नमाज़ अदा किए जाने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच कुछ युवकों द्वारा नारेबाजी किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा.बुझाकर शांत कियाए जिसके बाद हालात सामान्य हुए। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले युवक सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र से संबंधित हैं।
यह भी पढ़ें : अनुराग बोले: मोदी सरकार ने खत्म किया फर्जी राशन कार्ड का खेल, हिमाचल में 25 हजार हुए रद्द
दोनों पक्षों की बातचीत का वीडियो वायरल
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में नजर बनाए रखी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 250 पदों पर निकली भर्ती : आवेदन करने के लिए सिर्फ दो दिन बाकी- जानें सब कुछ
गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। कानून के अनुसारए धार्मिक स्वतंत्रता के साथ.साथ सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन करना भी अनिवार्य है। नेरवा की यह घटना एक बार फिर यह संकेत दे रही है कि छोटे.छोटे मुद्दे भी संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े विवाद का रूप ले सकते हैंए ऐसे में प्रशासन और समाज दोनों को संयम बरतने की आवश्यकता है।
