#अपराध

May 20, 2026

हिमाचल: मायके आई विवाहिता के कमरे में आधी रात को जबरन घुस आया युवक, करने लगा नीच...

जबरन दरवाजा खोल कमरे में घुसा युवक महिला के शोर मचाने के बाद भागा

शेयर करें:

kullu crime News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने देवभूमि की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां ब्रौ क्षेत्र में अपने मायके आई एक विवाहिता के कमरे में आधी रात को एक अज्ञात युवक जबरन अंदर घुस आया। आरोपी ने न सिर्फ महिला के साथ बदसलूकी की, बल्कि उसका गला दबाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और खौफ पसरा हुआ है।

आधी रात कमरे में घुसा युवक

जानकारी के अनुसार शिमला जिले के कुमारसैन (गांव वडोगी) की रहने वाली कनिका शर्मा (पत्नी सिद्धांत भारद्वाज) इन दिनों कुल्लू के ब्रौ में स्थित अपने मायके आई हुई थी। रात करीब बारह बजे के बाद कमरे की घंटी बजने से उसकी नींद खुली। उसने जैसे ही दरवाजा खोला, बाहर एक अज्ञात युवक खड़ा दिखाई दिया। युवक को देखकर महिला घबरा गई और तुरंत दरवाजा बंद करने की कोशिश करने लगी, लेकिन इससे पहले कि वह दरवाजा बंद कर पाती, युवक ने जोर लगाकर दरवाजा खोल दिया और सीधे कमरे के अंदर घुस आया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सहानुभूति वोट का दांव या कुछ और...महिला उम्मीदवार की मारपीट की शिकायत निकली झूठी

कमरे में अकेली थी महिला

रात के सन्नाटे में कमरे में अकेली मौजूद विवाहिता उस समय पूरी तरह सहम गई जब युवक जबरन अंदर आ गया। महिला को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और उसके कमरे तक कैसे पहुंच गया। अचानक हुई इस घटना ने उसे बुरी तरह डरा दिया।

गला पकड़कर दी धमकी

महिला के आरोप के अनुसार कमरे में घुसते ही युवक ने उसका गला पकड़ लिया और धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। युवक की इस हरकत से महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आरोपी घबराया और मौके से फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंचायत में OBC परिवार ही नहीं... फिर भी प्रधान पद किया रिजर्व, प्रशासन की गलती- चुनाव कैंसिल

पुलिस तक पहुंचा मामला

घटना के तुरंत बाद महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कौन था, वह घर तक कैसे पहुंचा और उसका उद्देश्य क्या था।

यह भी पढ़ें : दो दोस्तों ने लूटी छात्रा की इज्जत, कंप्यूटर सेंटर में हुई थी दोस्ती- वीडियो भी बनाई

पुलिस ने तेज की तलाश

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस बात को लेकर हैरान हैं कि आधी रात को एक अज्ञात युवक किसी महिला के कमरे तक कैसे पहुंच गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख