#अपराध

May 20, 2026

हिमाचल: चलती बस से नीचे गिरी महिला, ड्राइवर की लापरवाही आई सामने- पुलिस ने दर्ज किया मामला

बस से उतरते समय अचानक बढ़ा दी बस

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से बस चालक की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक महिला बस से उतर ही रही थी कि तभी चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी। इससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

बस से उतरते समय अचानक बढ़ा दी बस

जानकारी के अनुसार जीवनलता निवासी गांव घुगराड़, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर जिला बिलासपुर 7 जनवरी को एक निजी बस में सफर कर रही थीं। वह कोठी चौक से बामटा चौक की ओर जा रही थीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुल से सीधे गहरी खड्ड में जा गिरा शख्स, पत्थरों से टकराया सिर; थम गईं सांसें

 

महिला का कहना है कि जैसे ही बस बामटा चौक पहुंची और वह नीचे उतरने लगीं, तभी चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी। बस के अचानक चलने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर गिर पड़ीं। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सिर में लगी गंभीर चोट

महिला के सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद महिला काफी समय तक उपचाराधीन रहीं और अब उन्होंने पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

महिला की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय बस चालक की लापरवाही कितनी थी और क्या बस सही तरीके से रोकी गई थी या नहीं। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मी ने 4 साल तक नोची महिला, ध.म.का कर जबरन बनाता था संबंध; ऐसे चुप रहने को की मजबूर

लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद लोगों ने निजी बस चालकों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बस चालक जल्दी के चक्कर में यात्रियों को ठीक से उतरने का समय नहीं देते, जिससे इस तरह के हादसे हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख