धर्मशाला। चोरी के मामले में दो साल की सजा प्राप्त एक कैदी 2 महीने पहले पुलिस को चकमा देकर खुद ही रिहा हो गया। उसे बुधवार को धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। वहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कैदी को क्रिकेट स्टेडियम, चेलियां, दाड़ी, चरान खड्ड और सकोह आदि स्थानों पर पर सर्च किया है। साथ ही खोजी कुत्तों के दल की भी मदद ली जा रही है। लेकिन फरार हुए कैदी का कोई पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी से कहा बाजार जा रहा हूं- परिवार को जंगल में मिली उप प्रधान की देह
चोरी के मामले में रजत को दो साल की सजा हुई है। इसमें उसने एक साल व आठ माह की सजा भुगत ली है और अभी कुछ ही माह के बाद वह छूटने वाला था। एक अन्य दुर्घटना के मामले में उसकी बेल हुई है और उसी मामले के लिए पुलिस हिरासत में उसे जेल से धर्मशाला न्यायालय लाया गया। लेकिन सजायाफता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
एक साल की सजा हो चुकी है पूरी
जिला कारागार धर्मशाला के जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि पुलिस कस्टडी में जेल से न्यायालय पेशी को भेजा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। फरार कैदी रजत चोरी के मामले में सजा काट रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार वॉशिंग से लेकर कटिंग-शेविंग तक के लिए जाना होगा जेल, यहां जानें पूरी डिटेल
एक साल आठ माह की सजा काट चुका है कुछ ही माह में रिहा होने वाला था जबकि अन्य दुर्घटना के मामले में उसे जमानत मिली है और इसी मामले की पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था। पुलिस टीम कैदी को तलाश रही है। ऐसी कोई बड़ी बजह फरार होने की लगती नहीं है।
दुष्कर्म मामले में शिकायतकर्ता महिला को पेश होने का आदेश
उधर, सोलन जिला के कसौली दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने छह मार्च को अगली सुनवाई पर शिकायतकर्ता महिला को पेश होने का आदेश दिया। सरकार की तरफ से मामले की पैरवी एडीए विकास शर्मा ने की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, कुल 16 बैठकें होंगी
दिसंबर में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व गायक रॉकी मित्तल के विरुद्ध दिल्ली निवासी एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
