सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बीच नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोलन में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ
गश्त के दौरान मिली थी गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के खिड़ीघाटी से सामने आया है। यहां पर SIU टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें- शराब में धुत कांग्रेस नेता ने लांघी सीमा- गांव में महिलाओं से की नीचता, हुई छित्तर-परेड
इस दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि खिड़ीघाटी के पास NH-205 पर एक संदिग्ध व्यक्ति महिंद्रा पिकअप में बैठा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन को रोका।
तलाशी में मिली 409.62 ग्राम चरस
तलाशी के दौरान पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 409.62 ग्राम चरस मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान नरेश कुमार (38) पुत्र खूब राम, निवासी गांव एवं डाकखाना रुमाली, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में टैक्स चोरी का खेल- कागजों में खाली प्लॉट, मौके पर आलीशान होटल; अब होगी वसूली
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने चरस की बरामदगी की पूरी कार्रवाई कानूनी नियमों के तहत पूरी की। मामले को लेकर पुलिस थाना अर्की में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है।
चरस कहां से आई और कहां जानी थी, जांच जारी
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मामले में किसी और व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस नशे की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
