कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित निरमंड उपमंडल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों में भी काफी रोष देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
छठी कक्षा की छात्रा-पिता भी नहीं
बताया जा रहा है कि नाबालिग अभी छठी कक्षा की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने बयान में बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है और उसकी माता अनपढ़ हैं। लड़की के दो छोटे भाई-बहन भी हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नया नियम- प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाए बच्चे तो BPL सूची से कटेगा नाम
घर पर अकेली थी छात्रा
घटना उस समय हुई जब आरोपी ने लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में एक और बार, जब लड़की की माता काम पर गई और उसके छोटे भाई-बहन गांव में खेलने गए थे, आरोपी ने फिर से लड़की को हवस का शिकार बना लिया।
माता को दी जानकारी
लड़की ने घटना की पूरी जानकारी अपनी माता को दी, जिसके बाद लड़की और उसकी माता ने मिलकर थाना में आरोपी परमानंद उर्फ रघु, निवासी झलैर, जिला कुल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें : IAS के ऑफिस में घुस 4 लोगों ने दी धमकी, फोटो भी हुआ वायरल
पुलिस का क्या है कहना?
एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है।
पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
