नाहन। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक की मौत से उसके माता पिता को गहरा सदमा लगा है। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जांच में पता चला है कि युवक शादीशुदा था और उसकी पत्नी करीब एक साल पहले अपनी तीन साल की बेटी के साथ उसे छोड़ कर चली गई थी। तभी से युवक परेशान रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगाामी जांच शुरू कर दी है।
25 साल के युवक ने लगाया फंदा
मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में उस समय सनसनी फैल गई जब शांति संगम (झंडा मोड़) क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान पवन कुमार (25) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव दाना डाकघर बड़ग तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन पिछले कुछ समय से जिला मंडी में एक ठेकेदार के साथ बिजली के पोल लगाने का कार्य करता था, लेकिन दीपावली के अवसर पर कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार के डैशबोर्ड में पंजाबी ने छुपाया था चिट्टे का पैकेट, नाके पर हुआ अरेस्ट
मां ने फंदे पर लटका देखा बेटा
घटना बीती रात की बताई जा रही है। परिवार वर्तमान में नाहन के शांति संगम क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार रात के समय पवन की मां ने घर पर खिचड़ी बनाई, जिसे खाकर पवन अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब मां अपने बेटे के लिए चाय लेकर कमरे के बाहर पहुंची, तो दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने घबराकर दरवाजा धक्का देकर खोला, लेकिन सामने जो दृश्य था, उसे देखकर वह हक्का-बक्का रह गईं और वहीं बेसुध होकर गिर पड़ीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट : कई जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, रहें सतर्क
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक
कमरे के अंदर पवन फंदे से लटका हुआ था। मां की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। नाहन थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर टीन की छत के नीचे लगे सपोर्टिंग पाइप से शव को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू की। शव को मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें : यात्रियों से भरी निजी बस में हुआ विस्फोट, बस के साथ 22 यात्री हो गए खाक; चीखों से गूंजा पूरा क्षेत्र
पत्नी और बेटी के जाने से था परेशान
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले पवन की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान और अवसाद में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि उसकी तीन साल की एक छोटी बेटी भी है, जिससे वह बेहद लगाव रखता था।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस घटना को आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन हर कोण से जांच जारी है।
