#अपराध

October 30, 2025

हिमाचल : कार के डैशबोर्ड में पंजाबी ने छुपाया था चिट्टे का पैकेट, नाके पर हुआ अरेस्ट

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

शेयर करें:

punjab man kangra chitta smuggler himachal police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार अपने पैर दिन-प्रतिदिन पसार रहा है। इस कारोबार ने प्रदेश के कोने-कोने में अपनी जड़े मजबूत कर ली हैं। आलम ऐसा है कि बाहरी राज्य के नशा तस्कर भी सूबे में काफी सक्रिय हो गए हैं।

बढ़ रहा नशे का कारोबार

इसी के चलते हिमाचल पुलिस द्वारा हिमाचल को नशा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आए दिन कई तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले से रिपोर्ट हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट : कई जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, रहें सतर्क

पंजाबी नशा तस्कर हुआ अरेस्ट

कांगड़ा जिले की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक बाहरी राज्य (पंजाब) के नशा तस्कर को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम दोपहर को गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दी कि एक कार नंबर PB08F-0826 में एक युवक नशे की खेप लेकर जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस चीम ने चतरा (तकीरपुर) के पास नाका लगा दिया।

यह भी पढ़ें : यात्रियों से भरी निजी बस में हुआ विस्फोट, बस के साथ 22 यात्री हो गए खाक; चीखों से गूंजा पूरा क्षेत्र

पुलिस ने लगाया नाका

इस दौरान पुलिस टीम ने नाके पर से गुजर रही कार को तलाशी के लिए रोक लिया। पुलिस को देखकर उसके होश उड़ गए और पुलिस जवानों ने नजरें चुराने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में से पुलिस को चिट्टे का पैकेट बरामद हुआ।

डैशबोर्ड में छुपाया था चिट्टा

कार सवार युवक ने पैकेट में 10 ग्राम चिट्टा छुपाया हुआ था। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो मासूमों की उजड़ी दुनिया, आंखों के सामने माता-पिता की गई जा*न

लंबे समय से सक्रिय था पंजाबी

आरोपी की पहचान शुभम शर्मा के रूप में हुई है- जो कि जालंधर (पंजाब) का रहने वाला है। जांच में पाया गया है कि शुभम काफी समय से नशे की खरीद-फरोख्त कर रहा था और पुलिस रडार पर था। पुलिस टीम ने आरोपी शुभम के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कहां से लाया था खेप?

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ये खेप कहां से खरीद कर लाया था और आगे किसे सप्लाई करने वाला था। उन्होंने कहा कि इस काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू को 'कार्टून' कहने पर भड़के विक्रमादित्य, बोले- देवभूमि में व्यक्तिगत प्रहार अस्वीकार्य

नशे की चपेट में आ रहे युवा

गौरतलब है कि प्रदेश में नशे की बड़ी खेप अक्सर बाहरी राज्यों से लाई जा रही है। धीरे-धीरे प्रदेश के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे समाज में चिंता बढ़ रही है। पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि केवल सरकारी प्रयास ही काफी नहीं हैं। समाज, परिवार और अभिभावकों को भी जागरूकता की दिशा में कदम उठाने होंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस बुरी लत से बचाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख