ऊना हिमाचल प्रदेश में मानसिक तानवअवसाद से ग्रसित होकर सुसाइड करने के मामले आए दिन बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैंताजा मामला प्रदेश के जिला ऊना से सामने आया है, जहां एक बीसीए छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।

अभी 21 साल का था मोहित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के तहत आते उपमंडल बांगणा के तडेटा गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा, जब उन्होंने कमरे में फंदे से लटके लाडले का शव देखा। मृतक छात्र का नाम मोहित जस्सल था जो अभी मात्र 21 साल का ही था

 

यह भी पढ़ें : JE नवीन मामले में बड़ा खुलासा-  4 लोगों संग होटल में की थी पार्टी, फिर हुआ था बवाल

 

मोहित के परिजनों ने बताया कि, मोहित वीरवार रात रोज की तरह अपने कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिवार वालों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मोहित फंदे से लटका हुआ था।

डिप्रेशन की दवाइयों के पर्चे मिले

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंगाणा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।

 

यह भी पढ़ें : बरसात से निपटने को विक्रमादित्य का विभाग तैयार, बाढ़ में पुल टूटा तो 15 दिन में बनेगा नया बैली ब्रिज

 

पुलिस को मोहित के कमरे की तलाशी के दौरान कुछ मेडिकल पर्चियां मिलीं, जिनमें यह सामने आया कि मोहित डिप्रेशन की दवाइयां ले रहा थाइससे संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहा था, हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

समाज के लिए चिंता का विषय

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक होनहार छात्र का यूं अचानक चला जाना परिवार और समाज दोनों के लिए गहरी चिंता का विषय बन गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें