मंडी। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन कई मामलों में महिलाओं की भूमिका भी संदिग्ध हो जाती है। कुछ इसी तरह का मामला हिमाचल के मंडी जिला से सामने आया है। यहां एक दो बच्चों की मां ने अपने ही साथ काम करने वाले युवक पर उसके साथ दुराचार का आरोप लगया है। महिला ने पुलिस थाना में केस दर्ज करवाकर अपने सहकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला के साथ काम करता है आरोपी

दरअसल जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र की एक महिला द्वारा एक निजी अस्पताल में कार्यरत सहकर्मी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की शिकायत के आधार पर मंडी महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने स्कूली खिलाड़ियों की डबल कर दी डाइट मनी, नया मैन्यू भी हुआ तय; जानें डिटेल

दो बच्चों की मां को युवक से हुआ था प्यार

जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही अस्पताल में कार्यरत हैं और दोनों के बीच लंबे समय से जान.पहचान थी। महिला जो कि विवाहित है और दो बच्चों की मां है का कथित रूप से सहकर्मी के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जब युवक ने विवाह से इंकार कर दिया तो महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का जुगाड़ ! सड़क टूटी तो तारों-रस्सियों पर उस पार पहुंचा दी जीप; देखें Video

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वहीं आरोपी युवक अविवाहित है और मामले में अभी तक उसकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मंडी महिला थाना से एएसपी सागर चंद के समक्ष भेजा गया है, जहां उच्च स्तरीय जांच प्रारंभ कर दी गई है। एएसपी सागर चंद ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पौंग झील ने उगली देह, हालत इतनी खराब की पहचान करना भी मुश्किल

 

मंडी महिला थानाध्यक्ष तनुजा ने बताया कि शिकायतकर्ता की उम्र 26 वर्ष है और मामला बल्ह क्षेत्र का है। थाने में पीड़िता ने अपने पति के साथ आकर यह शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें