मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में उस समय सनसनी फैल गई, जब ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पड़ा देखा शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के कुन-का-तर क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर ब्यास नदी के किनारे कुछ स्थानीय लोग पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने बिना देरी किए इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस से ले जा रहे थे ढेर सारा नशा, 6 किलो चरस-अफीम के साथ 3 हरियाणवी अरेस्ट
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और युवक की पहचान के लिए जानकारी जुटाने का प्रयास किया। हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
25 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही मृतक युवक की उम्र
पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 18 साल से कम उम्र की भतीजी संग चाचा ने की नीचता, कोर्ट ने 20 वर्षों के लिए भेजा जेल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौत नदी में गिरने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जुटाई जा रही जानकारी
फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती मृतक युवक की पहचान करना है। इसके लिए पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों के लोगों से संपर्क कर रही है। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं, ताकि युवक की पहचान हो सके।
यह भी पढ़ें : बिना टेस्ट दिए पाएं अच्छी नौकरी, सैलरी मिलेगी 20 हजार से ज्यादा- जानें डिटेल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।
