कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार इतना अधिक बढ़ गया है कि हर दिन दो से तीन मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब कांगड़ा जिला में पुलिस ने चार किलो से अधिक चरस की खेप के साथ दो युवकों को जबकि दो हजार से अधिक नशीली गोलयिों के साथ चार युवकों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
नूरपुर में 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद
मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के तहत बने पुलिस जिला नुरपूर में पुलिस ने आज शुक्रवार को कंडवाल में नाके के दौरान एक कार में से चार किलो 30 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस जिला नुरपूर की पुलिस टीम ने कंडवाल में नाका लगाया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल नहीं आएंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, जानें क्या है वजह
नाकाबंदी पर पकड़े आरोपी
नाकाबंदी के दौरान एक कार वहां पर पहुंची। इस कार में चालक सहित दो युवक सवार थे। जब कार की तलाशी ली गई तो कार से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार अमित कौशल गेट हकीमां अमन वेन्यू अमृतसर (पंजाब) व गुरप्रीत सिंह निवासी मजीठा रोड जगदम्बा कालोनी अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है और चरस को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बरामद की गई चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है व कार को भी कब्जे में ले लिया है।
कांगड़ा में नशीले कैप्सूल की खेप बरामद
इसी तरह से कांगड़ा पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की इको स्पोर्ट कार को चेकिंग के लिए रोका था। इस कार में चार युवक सवार थे। जब कार की तलाशी ली गई तो पुलिस ने युवकों के पास से 2088 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। बरामद कैप्सूल का कुल वजन 803.88 ग्राम है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा सत्र की तैयारी पूरी- 1000 जवान सभालेंगे सुरक्षा का ज़िम्मा- जानें क्या होगा ख़ास
आरोपी के घर से भी मिले कैप्सूल
पुलिस ने कार में सवार चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान योल के रहने वाले 37 वर्षीय रोहित कुमार, 25 वर्षीय ऋषभ कुमार, 25 वर्षीय अभिषेक और 36 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। आरोपियों के पास इन कैप्सूल की खरीद.बिक्री से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान पंचत्तव में हुआ विलीन, मां-बाप का था इकलौता बेटा, बहन ने दी मुखाग्नि
नाका तोड़ने का किया था प्रयास
डीएसपी अंकित शर्मा के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। रोहित के घर की तलाशी में उसके कमरे के बिस्तर बॉक्स से 283 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाका तोड़ने का भी प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर जाकर उन्हें पकड़ लिया।
