हमीरपुर। कांगड़ा के खुंडियां क्षेत्र की एक लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज करवाने के 24 घंटे के भीतर ही यू-टर्न ले लिया। लड़की ने गुरुवार को केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तुरंत लड़के को धर लिया। लेकिन शुक्रवार को लड़की ने बयान बदलते हुए कहा कि 'मिसअंडरस्टैंडिंग' के कारण उससे गलती हो गई। उसने लड़के को अपना मंगेतर बताते हुए कहा कि जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, दूल्हे के भाई-भाभी सहित 5 स्वर्ग सिधारे

रात में ही धरा गया युवक

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर युवक को गुरुवार देर रात खुंडियां स्थित उसके घर से दबोच लिया था। शुक्रवार को जब पुलिस ने युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया तो वह अपने पहले के बयान से मुकर गई।

मेरे मंगेतर को छोड़ दो

जज ने जब युवती से पहले वाले बयान के बारे में पूछा तो उसने कहा कि 'मिसअंडरस्टैंडिंग' के कारण उसने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी थी। युवती ने जज से युवक को छोड़ने की गुहार लगाते हुए कहा कि वह उसका मंगेतर है और जल्द ही दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी तय हो चुकी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरेराह नीचता कर रहा था युवक, लड़की ने कराटे का मारा दांव; दुम दबाकर भागा

पहले यह बयान दिया था

युवती ने गुरुवार को सदर थाना में दर्ज शिकायत में कहा था कि वह पिछले साल से हमीरपुर में अकेले रहकर कोचिंग ले रही थी। उन्हीं दिनों में खुंडियां के उस युवक से उसकी पहचान हुई, जो उसका पहले से परिचित भी था। युवती के अनुसार, युवक ने उसके क्वार्टर में आकर दुष्कर्म किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डीसी ऑफिस चंबा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया भवन

 

युवक ने जबर्दस्ती उसकी मांग भरी और रील बनाई। उसी रील के आधार पर उसने युवती को ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। अब युवती के बयान बदलने के बाद पुलिस ने युवक को रिहा कर दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें