राजनीति

#अपराध

April 25, 2025

हिमाचल: सरेराह नीचता कर रहा था युवक, लड़की ने कराटे का मारा दांव; दुम दबाकर भागा

कॉलेज जा रही युवती को रोककर नीचता करने लगा था युवक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Collage Girl chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों के शारीरिक शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें अधिकतर छोटी उम्र की लड़कियां होती हैं। शातिर युवक इन लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फांस कर उनकी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कई बार यह युवक राह चलती लड़कियों को भी परेशान करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से सामने आया है।

युवती से दुष्कर्म करने लगा युवक

चंबा जिला में कॉलेज की युवती के साथ चाकू की नोक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें : कश्मीर में आर्मी का सर्च ऑपरेशन जारी- दो घरों को बम से उड़ाया, LOC पर हुई फायरिंग- जानें

कॉलेज जा रही थी युवती

दरअसल यह घटना चंबा जिला के पल्यूर क्षेत्र की बताई जा रह है। बुधवार सुबह के समय पल्यूर क्षेत्र की एक युवती घर से चंबा कॉलेज के लिए निकली थी। जब वह सुनसान रास्ते से गुजर रही थी, तभी उसे एक नकाबपोश युवक ने रोक लिया। युवक ने चाकू की नोक पर युवती से पहले छेड़छाड़ की और उसके बाद वह युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाइक पर नशा सप्लाई करने जा रहे थे दो यार, रास्ते में पुलिस से हो गया सामना

युवक से भिड़ गई युवती

कॉलेज में पढ़ने वाली यह युवती कराटे के दावं पेच जानती थी, जिसके चलते वह युवक से भिड़ गई और अपना बचाव कर लिया। युवती ने आरोपी युवक को अपने दांतों से भी काट लिया। जिसके चलते युवक मौके से भाग गया। इस घटना के बाद युवती चंबा पुलिस थाना पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डीसी ऑफिस चंबा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया भवन

पुलिस ने हिरासत में लिया युवक

वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में आरोपी को सबूतों के आधार पर हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख