शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच लगातार हो रही गिरफ्तारियां समाज के लिए चिंता बढ़ाने लगी हैं। खासकर युवाओं का चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की गिरफ्त में आना परिवारों और आने वाली पीढ़ी पर गंभीर असर डाल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में सामने आए दो मामलों से एक होटल में युवक-युवती व दूसरे में सो युवकों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
होटल में ठहरे हुए थे युवक और युवती
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला में दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने चिट्टे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक और युवती होटल में ठहरे हुए थे, जबकि दो अन्य आरोपी कार में बड़ी मात्रा में नशा लेकर शिमला पहुंच रहे थे। इनमें पहला मामला ठियोग क्षेत्र का है। यहां पुलिस की एक टीम बीते कल यानि रविवार शाम को गश्त पर थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ*त, मंडी का चालक भी नहीं बचा; 4 घायल
तभी सूचना मिली कि, शाली बाजार के एक निजी होटल में ठहरे युवक और युवती के पास मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश दी और संबंधित कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक जोगेंद्र वेकटा उर्फ दादा और उसके साथ मौजूद युवती को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
30 व 35 साल आरोपियों की उम्र
वहीं दूसरे मामले में पुलिस की स्पेशल सेल और पश्चिम शिमला थाना पुलिस ने तारादेवी-टुटू बाईफरकेशन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि शोघी की तरफ से दो युवक भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शहर की ओर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-UP तक फैला ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, पकड़े गए 33 सप्लायर
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने 64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और नकदी बरामद की। आरोपियों की पहचान ठियोग के कलस्टन निवासी कर्ण उम्र 35 साल व कर्ण वर्मा उम्र 30 साल के रूप में की गई है। पुलिस का मानना है कि यह खेप स्थानीय युवाओं तक पहुंचाई जानी थी।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की 21 एवं 29 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमीन विवाद को लेकर चले डंडे और गं.डासे, पुलिस के सामने भी नहीं रूके लोग- 15 घायल
उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
