शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में एक सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी पर जानलेवा हमला हुआ है।

CM के करीबी पर जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने CM सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल LSD मामले में बुरे फंसे 4 पुलिसवाले : नशा तस्करों के बने मददगार...नौकरी पर गिरी गाज

सुनसान इलाके में हुआ हमला

यह वारदात Shimla से करीब 10 किलोमीटर दूर मशोबरा के तारापुर क्षेत्र में हुई, जो आमतौर पर शांत और पर्यटक क्षेत्र माना जाता है। आर्यन चौहान, जो युवा कांग्रेस के महासचिव भी हैं और स्थानीय स्तर पर होटल व्यवसाय से जुड़े हैं ने बताया कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।

 

होटल के बाहर रोकी गाड़ी

वह अपने होटल से बाहर निकले ही थे कि कुछ दूरी पर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में सवार चार नकाबपोश लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। शुरुआत में उन्हें यह सामान्य सड़क स्थिति लगी, लेकिन जब उन्होंने साइड देने के लिए लाइट दी- तभी हालात अचानक बदल गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में थम गया बारिश का सिलसिला : निकली खिली-खिली धूप, जानें अब कब बरसेंगे बादल

हथियारों से लैस थे हमलावर

आर्यन के अनुसार, कार से दो युवक बाहर निकले एक के हाथ में पिस्तौल थी और दूसरे के हाथ में लोहे की रॉड। इसी दौरान एक हमलावर ने गोली चलाने की बात कही, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

 

खाई में कूद गए आर्यन

खुद को चारों तरफ से घिरता देख आर्यन ने तत्काल निर्णय लेते हुए अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगाकर सड़क किनारे खाई में कूद गए। इस दौरान उन्हें पैर में हल्की चोट आई, लेकिन उनकी सूझबूझ और फुर्ती से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें : आज बजट पेश करेंगे CM सुक्खू, कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद

नहीं हो पाई आरोपियों की पहचान

आर्यन ने बताया कि सभी हमलावर पूरी तरह नकाबपोश थे और उन्होंने मास्क पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी किसी के साथ कोई निजी दुश्मनी या विवाद नहीं है, जिससे इस हमले के पीछे की मंशा और भी संदिग्ध हो जाती है।

 

पुलिस ने कब्जे में ली कार

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और संदिग्ध ऑल्टो कार को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वाहन की स्थिति ठीक नहीं है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला से नीचता, जम्मू-कश्मीर के दो युवकों ने की गंदी हरकत- थाने पहुंचा पति

नहीं आया कोई अपडेट

हालांकि, इतने गंभीर मामले के बावजूद पुलिस अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है। न ही हमलावरों की पहचान को लेकर कोई ठोस अपडेट सामने आया है और न ही गिरफ्तारी को लेकर कोई स्पष्ट संकेत मिले हैं।

 

पुलिस पर बढ़ता दबाव

यह मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। जांच एजेंसियां अब इस घटना को कई एंगल से देख सकती हैं- चाहे वह राजनीतिक रंजिश हो, कारोबारी प्रतिस्पर्धा, या फिर कोई अन्य व्यक्तिगत कारण।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी देंगे हिमाचल को बड़ी सौगात, लोगों का सच होगा वर्षों पुराना सपना; जानें

जांच में जुटी पुलिस टीम

CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और वाहन की जांच के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का मानना है पूछताछ में कई अहम बातें सामने आ सकती हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राजधानी के नजदीक दिनदहाड़े इस तरह का हमला न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अपराधी किस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक प्रभावशाली परिवार से जुड़े व्यक्ति पर हमला होने के बाद यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें