चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिविल अस्पताल के पास एक 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवकी सांसे थम चुकी थी। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मेडिकल स्टोर के बाहर अचेत हालत में मिला युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के तीसा सिविल अस्पताल से सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह युवक तीसा सिविल अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर के बाहर बेसुध पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दिवाली पर घर चमकाने लगी महिला, चूने में पानी मिलाते ही हुआ जोरदार धमा**का- चेहरे पर...

उसे इस हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान चुराह के भराड़ा गांव निवासी दलीप सिंह (30) पुत्र नेगी राम के रूप में हुई है।

ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी नशीले पदार्थ के ज्यादा सेवन यानी ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में घर पर पड़ी पुलिस रेड : लाखों की चरस संग गोपाल की पत्नी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क से जुड़े तार...

पुलिस हर पहलू से कर रही मामले की जांच

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।