चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां पिछले कुछ दिनों से बेटे की तलाश में जुटे परिवार की उम्मीद उस वक्त टूट गई, जब 26 वर्षीय युवक का शव गहरी खाई से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर के बाद परिवार में मातम पसर गया और इलाके में भी शोक का माहौल है।
5 सितंबर की रात से लापता था युवक
जानकारी के मुताबिक, युवक भलेई माता मंदिर के पास बंवेऊ गांव से 5 सितंबर से लापता था। उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बिन बारिश भूस्खलन : चलती बस पर दरकी पहाड़ी, अंदर घुसी बड़ी-बड़ी चट्टानें
तलाश के दौरान भलेई के खेई गला में लगे CCTV कैमरे में सरवर 5 सितंबर की आधी रात को अकेले कहीं जाते हुए दिखाई दिया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
चार दिन बाद खाई में मिला शव
युवक की तलाश में पुलिस के साथ उसके रिश्तेदार और अन्य उसके साथी भी जुटे हुए थे। इसी दौरान बुधवार को उसका शव ब्रंगाल गांव में 33 KV विद्युत सब स्टेशन के पास करीब 200 फीट गहरी खाई में मिला।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता बस स्टैंड पर लगाते हैं रेहड़ी, बेटी ने NEET पास कर रचा इतिहास- बनेगी डॉक्टर
खाई काफी गहरी होने के कारण शव को बाहर निकालने में दमकल विभाग के जवानों की मदद ली गई। मृतक के साथियों ने भी शव को बाहर निकालने में पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद की। मृतक की पहचान मोहम्मद सरवर (26 वर्ष) निवासी जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है।
फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : गौशाला में घुसा आवारा सांड, 35 वर्षीय शख्स को सींग से उठाकर पटका- थमीं सांसें
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। SP विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
