मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार धड़ल्ले से अपने पैर पसार रहा है। नशा तस्करी से जुड़े लोग आए दिन
पुलिस ने लगाया था नाका
जानकारी के अनुसार, जोगिंदरनगर पुलिस टीम ने आज क्षेत्र के शिवा ढाबा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद दो युवक पुलिस टीम को देख मौके से भागने लगे। मगर पुलिस टीम ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी।
यह भी पढ़ें : शराबियों ने भर दिया सुक्खू सरकार का खाली खजाना, जानें अब तक कितने करोड़ मिले और कितने बाकी
पुलिस को देख भागे युवक
पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया। शक के आधार पुलिस टीम ने जब युवकों की तलाशी ली- तो उनके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सगनेहड़ गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- सन्नी कुमार (37)
- अजय पाल सिंह (37)
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर में गूंजी बेटे की किलकारी, 24 घंटे बाद उसी आंगन से एक साथ उठीं दो अर्थियां
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों आरोपियों को जोगिंदरनगर न्यायालय में पेश करने के प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
जल्द ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम दोनों आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस टीम आरोपियों के नेटवर्क का पता लगा रही है कि ये लोग किससे नशे की खेप खरीदते थे और आगे किस-किस को बेचते थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बॉर्डर पर 19 साल की लड़की ने नदी में लगाई छलांग, आठ घंटे बाद मिली देह
बढ़ रहा नशे का कारोबार
गौरतलब है कि हिमाचल पुलिस आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई नशा तस्करों के लिए साफ संदेश है कि प्रदेश को नशे का गढ़ बनाने की हर कोशिश विफल होगी। पुलिस लगातार चेकिंग, विशेष अभियानों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।
