मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का दावा करने वाला एक युवक खुद चिट्टे के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

नशा मुक्ति केंद्र चला रहे युवक से मिला लाखों का चिट्टा

सुंदरनगर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में तीन युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक युवक शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र संचालित करता बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद बिगड़ी महिली की तबीयत, नर्स बोली- ड्रामा कर रही है, हुई मौ.त

होटल में बैठे थे युवक

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर क्षेत्र में नशे के कारोबार और नशे के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक निजी होटल में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं।

पुलिस रेड से खेल खत्म

सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना देरी किए होटल में दबिश दी और वहां मौजूद युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को तीन युवकों के कब्जे से 4.680 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में स्कूल प्रिंसिपल की क्रूरता- होमवर्क न करने पर छात्र को पी.टा, नीला पड़ा शरीर

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी सुंदरनगर के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • सूर्या सेन (29) निवासी सालह
  • अशोक (29) निवासी आरन कोठी
  • नीरज कुमार (31) निवासी रिहड़ी

यह भी पढ़ें- कसोल के जंगलों में रेव पार्टियों से हाईकोर्ट नाराज : SP और SDM की कर दी ट्रांसफर

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले की पुष्टि करते हुए DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इन तीनों आरोपियों में से एक युवक शिमला के ठियोग में नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस अब इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है कि कहीं नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां तो संचालित नहीं की जा रही थीं।

 

कौन-कौन लोग शामिल?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक चिट्टा कहां से पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां नशे की सप्लाई चेन, संपर्कों और संभावित नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं- जिससे नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हाई रिस्क पर श्रीखंड के कई क्षेत्र - विशेषज्ञों की टीम ने जताया खतरा, टल सकती है यात्रा

लोगों की बढ़ी चिंता

इस घटना ने समाज में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस व्यक्ति से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से बाहर निकालने की उम्मीद की जाती है, उसका स्वयं नशे से जुड़े मामले में गिरफ्तार होना चिंताजनक माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।