कांगड़ा। हिमाचल पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। प्रदेश के हर जिले की पुलिस आए दिन कई तस्करों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। ताजा मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चिट्टे के साथ तस्कर अरेस्ट

बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से अदालत में नशा तस्करी को लेकर मुकदमा चल रहा है। वहीं, अब एक बार फिर पुलिस टीम ने आरोपी से चिट्टे की खेप भी बरामद की है। साथ ही आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले छिन गई टांग, फिर आपदा में गिर गया मकान- परिवार के पास नहीं रोटी तक के पैसे

तलाशी के लिए रोकी कार

मिली जानकारी के अनुसार, डमटाल पुलिस ने माजरा गांव में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार नंबर HR51AP-6081 को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने कार में से 11.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

कार से मिली चिट्टे की खेप

इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार सवार व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 11.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है- जिसकी अंतराराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कांग्रेस MLA रामकुमार चौधरी पर अवैध खनन के आरोप! पत्नी के 3 टिप्पर और पोकलेन जब्त

आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान राजिंद्र कुमार उर्फ जबरी के रूप में हुई है- जो कि माजरा, इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने राजिंद्र कुमार को हिरासत में लेकर NDPS एक्ट की तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले भी मुकदमा है दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी पहले भी 9.42 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। जिसे लेकर उसके खिलाफ इंदौरा थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा अब उसे दोबारा चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा आज उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस टीम ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ये खेप कहां से लेकर आया था और कहां-कहां सप्लाई करता था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें