मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समाज और खासकर युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। राज्य की शांत वादियों में अब नशे का जहर फैलाने वाले तस्कर सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय तस्करों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधी भी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस लगातार इस चुनौती से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है और बाहरी तस्करों को भी गिरफ्तार कर रही है।
चिट्टे का सेवन कर रहा था युवक
इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के मंडी जिले से सामने आया है। यहां गोहर थाने की पुलिस टीम ने चैलचौक में स्थित चामुंडा मंदिर के पास एक युवक को चिट्टे का सेवन करते हुए रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी से नशे की सामग्री भी बरामद की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं रहे जांबाज ट्रैफिकवीर दलवीर, अस्पताल में चल रहा था बीमारी का इलाज
कार में बैठा था नशेड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम को पुलिस टीम गशत पर थी। इस बीच पुलिस टीम ने चैलचौक-करसोग मार्ग पर चामुंडा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी कार नंबर HP12M-5470 को तलाशी के लिए रोका।
जांच में पुलिस टीम ने पाया कि अपनी कार में नशे जैसे किसी पदार्थ का सेवन कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली- तो उसके कब्जे से पुलिस को अलग-अलग तरह का नशा और नशे की सामग्री भी बरामद हुई। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है- जो कि स्वारघाट, मंडी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती कार का फटा टायर, दीवार से हुई जोरदार टक्कर; मची चीख-पुकार
क्या-क्या मिला नशेड़ी से?
तलाशी के दौरान पुलिस टीम को आरोपी के कब्जे से यह सब सामान मिला है-
- चिट्टा 0.94 ग्राम
- चरस 6.57 ग्राम
- सिरिंज एक
- पांच-दस रुपए के जले हुए नोट
बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ये खेप कहां से खरीद कर लाया था। उम्मीद है कि उससे पूछताछ में नशा तस्करी के किसी बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जो एक साथ 14 रथों में हैं विराजित
सलाखों के पीछे कई तस्कर
विदित रहे कि, हिमाचल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में पुलिस ने कई बाहरी तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आकर हिमाचल में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस की सक्रियता के चलते कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ है। इसके अलावा, ड्रग माफिया पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर रही है और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
धड़ल्ले सो हो रही नशा तस्करी
हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से लगती हैं, जहां से ड्रग्स की आपूर्ति हो रही है। बाहरी तस्कर चरस, हेरोइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स हिमाचल लाकर बेच रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में नशा तस्करी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं।
