कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। CIA टीम ने बीरता इलाके में एक कबाड़ की दुकान पर छापा मार कर चरस की बड़ी खेप बरामद की है।

कबाड़ की दुकान में पुलिस रेड

आपको बता दें कि यह कार्रवाई HPSEB पावर हाउस के पास की गई है। पुलिस ने दुकान से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की दो पंचायतों में बड़ा घोटाला : सचिवों पर गिरी गाज, जानें क्या है पूरा मामला

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस की यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। CIA टीम को सूचना मिली थी कि बीरता इलाके में स्थित कबाड़ की दुकान में नशीले पदार्थ से जुड़ी गतिविधियां हो सकती हैं। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच शुरू की।

दुकान से कितनी चरस हुई बरामद?

तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान में से 196.02 ग्राम चरस मिली। नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सांप ने 34 लोगों को डसा...एक महिला की मौ*त- पूरे जिले में दहशत

कहां से लाए थे चरस?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में आरोपियों के संपर्क में कोई अन्य व्यक्ति भी था या नहीं।

दो दुकानदार गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पेशे से दुकानदार हैं। आरोपियों की पहचान-

  • विकास शर्मा उर्फ किंग (55) निवासी नतेहड़ गांव
  • प्रेम कुमार (68) निवासी वार्ड नंबर-9 कांगड़ा

यह भी पढ़ें- हिमाचल घूमने आया नवविवाहित जोड़ा : दोनों में हुई बहस, पति ने फूं..क डाली दहेज में मिली कार

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

चरस बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

लंबे समय से बेच रहे थे नशा

जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद चरस आरोपियों तक कैसे पहुंची। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थ से जुड़े किसी नेटवर्क के संपर्क में थे। पुलिस पूछताछ में चरस की खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- HRTC कंडक्टर ने वसूला 29 रुपये ज्यादा किराया, अब सवारी को 50 हजार देगा निगम

पहले भी दर्ज हैं NDPS के मामले

DSP कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांच में सामने आया है। दोनों के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

संपर्कों को खंगाल रही पुलिस

ऐसे में पुलिस वर्तमान मामले को केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रख रही है, बल्कि पुराने मामलों और आरोपियों के संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या पुराने मामलों और इस बरामदगी के बीच कोई संबंध है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पति और 18 वर्षीय बेटी गायब, सड़क किनारे मिली पिकअप- पत्नी को अपहरण का शक

नेटवर्क की गहनता से जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कबाड़ की दुकान का इस्तेमाल केवल सामान्य कारोबार के लिए हो रहा था या नशीले पदार्थ से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी इसका उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस ने चरस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पूछताछ और जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो पुलिस उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। इस मामले में चरस के स्रोत और कथित नेटवर्क से जुड़े पहलुओं पर पुलिस की जांच केंद्रित है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।