मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ सामाजिक ताने-बाने को हिलाकर रख दिया है, बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी पूरी तरह से कलंकित कर दिया है। यहाa प्यार में अंधी हो चुकी दो बच्चों की एक मां पहले से ही शादीशुदा अपने प्रेमी संग फरार हो गई है।

 

लोक-लाज और परिवार की परवाह किए बिना यह प्रेमी जोड़ा घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के पुणे शहर जा पहुंचा और वहां से एक वीडियो संदेश भेजकर परिजनों और पुलिस के होश उड़ा दिए। इस प्रेमी जोड़े ने पुणे से अपने अपने परिजनों को वीडियो संदेश भेजकर साफ शब्दों में कह दिया कि वे अपनी मर्जी से साथ गए हैं और अब जीवनभर एक.दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे।

एक गुमशुदगी ने खोला प्रेम प्रसंग का राज

पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 21 जून को हुई जब ज्युणी घाटी क्षेत्र के एक परिवार ने गोहर पुलिस थाना पहुंचकर अपनी बहू के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। महिला के बिना किसी सूचना के घर से गायब होने के बाद परिजन चिंतित थे और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि अगले ही दिन क्षेत्र की बासा पंचायत से एक और गुमशुदगी की रिपोर्ट सामने आ गई। इस बार शिकायत एक शादीशुदा व्यक्ति के घरवालों ने दर्ज करवाई, जो पंचायत में चौकीदार के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म*र्डर: गला रे.त कर मौ*त के घाट उतारा 45 वर्षीय लोहार; पुलिस जांच में जुटी

मोबाइल सर्विलांस के तकनीकी जाल में फंसे प्रेमी पंछी

इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए गोहर पुलिस ने जब लापता महिला और चौकीदार के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस (ट्रेसिंग) पर डाला, तो जो सच सामने आया उसने सबको चौंका दिया। दोनों की लोकेशन हिमाचल से कोसों दूर महाराष्ट्र के पुणे शहर में आ रही थी। शातिर प्रेमी जोड़ा पुणे में छिपकर बैठा था और वहां से सपनों की नगरी मुंबई भागने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले कि वे मुंबई के लिए कदम बढ़ाते, गोहर पुलिस के तकनीकी जाल में पूरी तरह फंस गए।

वीडियो संदेश में किया रिश्ते का खुला ऐलान

पुलिस के संपर्क करने के बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों को वीडियो संदेश भेजा। वीडियो में उन्होंने कहा कि वे किसी दबाव या मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से साथ गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवारों से उनकी तलाश बंद करने की अपील करते हुए कहा कि अब वे साथ रहना चाहते हैं और भविष्य में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। यह वीडियो सामने आने के बाद दोनों परिवारों में निराशा और नाराजगी का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी कॉलेज का कारनामा : स्टूडेंट्स के 6 महीने किए बर्बाद, पढ़ाई गलत चीजें

बच्चों और परिवार को छोड़कर चली गई महिला

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक पहलू यह है कि महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर गई है। परिवार के सदस्य बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। वहीं, प्रेमी भी पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है, जिसके चलते यह मामला क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद बिगड़ी महिली की तबीयत, नर्स बोली- ड्रामा कर रही है, हुई मौ.त

पुलिस की प्रक्रिया जारी

हालांकि दोनों ने वीडियो संदेश के जरिए अपनी इच्छा स्पष्ट कर दी है, लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के कारण पुलिस को कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस के लगातार संपर्क और दबाव के बाद दोनों ने वापस हिमाचल आने की सहमति जता दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मिस्त्री की ह.त्या! आखिरी बार खुद किया था घर पर फोन, बताई थी पूरी बात

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

गोहर और आसपास के क्षेत्रों में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत निर्णय बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर परिवार और बच्चों को छोड़कर जाने के फैसले को लेकर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों के वापस लौटने के बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।