चंबा। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पुलिस ने नशा तस्करों के नाकों चने चबुआने में सफलता हासिल की है। यह मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चिट्टे की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। ये तीनों तस्कर एक निजी वाहन में सवार होकर चंबा के डल्हौजी पहुंचे थे।
सुभाष चौक पर देर रात कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के नुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से कुछ युवक नशीले पदार्थ लेकर डल्हौजी पहुंच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई ने अपनी टीम के साथ सुभाष चौक के पास नाका लगाया। देर रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध कार जब डल्हौजी बस स्टैंड से सुभाष चौक की ओर बढ़ी, तो पुलिस ने उसे रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: समारोह से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, दादी-पोती की थम गई सांसें
शक के आधार पर ली तलाशी
कार में सवार युवकों को देखते ही पुलिस को शक हुआ, क्योंकि पुलिस को सामने देखकर वे घबरा गए। पूछताछ के दौरान जब उनसे वाहन के कागजात और डल्हौजी आने का कारण पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक के आधार पर जब पुलिस ने कार और उसमें बैठे युवकों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से कुल 12.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- 1. जसपाल सिंह (24) पुत्र गुरप्रीत सिंह
- 2. कमलजीत सिंह (23) पुत्र अनायत
- 3. समीर (22) पुत्र अनायत
- तीनों आरोपी गांव मलावाला, तहसील जीरा, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कुत्ते के भौंकने से उठे ललित, खौफनाक मंजर देख चिल्लाए... बाढ़ से बचाया पूरा गांव
पुलिस की सख्ती जारी
डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का जाल फैलाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और आगे भी पुलिस की यह मुहिम जारी रहेगी।
