कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ाए जब उन्होंने अपने 20 वर्षीय जवान बेटे को कमरे में मृत पाया। शाहपुर थाना के अंतर्गत लदवाड़ा में हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ समय पहले तक बेटे की मौजूदगी से रौनक रहती थीए वहां अचानक चीख.पुकार मच गई। परिवार के लिए यह सदमा इतना गहरा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका जवान बेटा अब उनके बीच नहीं रहा।
खाना खाने के लिए बुलाया पर नहीं मिला जवाब
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान दिवेश कुमार (20) के रूप में हुई है। बुधवार शाम परिवार के सदस्य उसे खाना खाने के लिए फोन करते रहे, लेकिन दिवेश की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने शुरू में यही समझा कि वह दोस्तों के साथ बाहर गया होगा। इसी वजह से उन्होंने ज्यादा चिंता नहीं की। कुछ समय बाद खाना खाने के पश्चात दिवेश का भाई उसके कमरे की ओर गया। कमरे की लाइट जल रही थी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दिवेश कमरे में मृत मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें : चंबा केस: दादा बोला- पोते को रावी में फेंका, पूरी उम्र जेल में सड़ेगा ऐसा कपूत; नहीं करवाऊंगा जमानत
जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में
दिवेश की मौत की खबर सामने आते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि जिस बेटे को कुछ देर पहले खाना खाने के लिए बुलाया जा रहा था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस की जांच में मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : मौज कर रहे पुलिसवालों पर एक्शन, फोन से लगेगी अटेंडेंस; गैरहाजिरी पर कटेगी सैलरी
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें- चंबा में एक और हाद....सा- मुंडन से लौटते वक्त गाड़ी की ब्रेक फेल, मासूम समेत 9 थे सवार
परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई घटना
लदवाड़ा में हुई यह घटना एक परिवार को ऐसा गहरा दर्द दे गई, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को भीतर तक झकझोर दिया है। पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा कि इस दुखद घटना के पीछे आखिर क्या परिस्थितियां थीं।
