कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में घर से निकलने के बाद लड़कियों और महिलाओं के लापता होने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बन रही हैं। इसी बीच कुल्लू जिले के सैंज क्षेत्र से एक और ऐसा मामला सामने आया हैए जहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गई 15 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। बेटी के इस तरह से लापता होने से परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने बेटी को हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। अब परिवार को बेटी के साथ किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है।
छोटी बहन के साथ ब्रह्मभोज के लिए निकली थी
मामला पुलिस थाना सैंज के अंतर्गत का है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दोपहर करीब 2 बजे अपनी छोटी बहन के साथ ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। कार्यक्रम में जाने के बाद उसकी छोटी बहन तो वापस आ गई, लेकिन किशोरी घर नहीं पहुंची। पहले परिवार ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार या परिचित के यहां चली गई होगी। काफी समय बीतने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING- सनकी पिता ने 6 वर्षीय बेटे को रावी में फें...का, तलाश में जुटी पुलिस
हर जगह तलाश करने पर भी नहीं मिली
परिजनों ने अपने स्तर पर किशोरी को आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां तलाश किया। इसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। किशोरी के अचानक गायब होने से परिवार की चिंता बढ़ती गई। इसके बाद पिता ने पुलिस थाना सैंज में शिकायत दर्ज करवाकर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई।
पिता ने जताई बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किशोरी किन परिस्थितियों में लापता हुई और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल BREAKING- तेज बारिश के बीच दरका पहाड़, मलबे की चपेट में आई गाड़ी- दो थे सवार
पुलिस ने शुरू की तलाश
एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में रेव पार्टी पर तगड़ा एक्शन : सरकार ने SDM को भी हटाया, SP-DC पर गिर चुकी गाज
वहीं, किशोरी के अचानक लापता होने के बाद परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है। परिजनों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि आखिर ब्रह्मभोज में जाने के बाद किशोरी कहां चली गई और वह अब तक घर क्यों नहीं लौटी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही इस गुत्थी से पर्दा उठ पाएगा कि 15 वर्षीय किशोरी किन परिस्थितियों में लापता हुई और उसके पीछे कौन सा कारण है।
