#अपराध

September 25, 2026

पहले घेरा… फिर बरसाए लात-घूंसे! हिमाचल में देर रात 4 दोस्तों को पी**टा, जबड़ा तक तोड़ा- 8 पर FIR

वारदात के बाद आरोपी युवक मौके स फरार हो गए हैं

शेयर करें:

boys store petrol pump dari case police investigation dharamshala himachal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मारपीट, हत्या, छेड़छाड़, नशा तस्करी जैसे मामलों में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी धर्मशाला से सामने आया है।

युवकों ने पीटे 4 दोस्त

धर्मशाला में देर रात दाड़ी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक 24/7 स्टोर के बाहर कुछ युवकों ने चार दोस्तों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। इस हमला में एक युवक का जबड़ा तक टूट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटे को जन्म देते ही बिगड़ी महिला की हालत, एक घंटे में हुई मौ**त- डॉक्टरों पर भड़के परिजन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, चंबा जिले के डलहौजी का रहने वाला 28 वर्षीय नितिन शर्मा धर्मशाला में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह अपने रूममेट रजत वर्मा के साथ दाड़ी पेट्रोल पंप के समीप स्थित 24/7 स्टोर पर सामान खरीदने गया था।

आधी रात को बाहर क्या कर रहे थे युवक?

बताया जा रहा है कि दोनों स्टोर के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां अपने दो अन्य रूममेट राहुल कुमार और अभिषेक वर्मा को कुछ युवकों से घिरा हुआ देखा। दोनों के अनुसार उस समय 7 से 8 युवक उनके साथ मारपीट कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नशेड़ी की दबंगई : राह चलती युवती को कार से रौं..दने की कोशिश, पिता को भी किया जख्मी

दो दोस्तों को मार रहे थे युवक

स्थिति को देखकर नितिन और रजत अपने दोनों दोस्तों को बचाने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने कथित तौर पर युवकों से मारपीट का कारण भी पूछा। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने नितिन और रजत को भी निशाना बना लिया।

युवकों ने बुरी तरह पीटा

पीड़ितों के अनुसार देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोपियों ने चारों दोस्तों के साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पिता के बाद अब 18 वर्षीय बेटी की भी सतलुज नदी में मिली देह, 12 दिन से थे लापता

नितिन का टूटा जबड़ा

इसी दौरान नितिन शर्मा के चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उनका जबड़ा टूट गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जबड़े में चोट लगने के कारण उन्हें बोलने और खाना-पीना खाने में भी परेशानी हो रही है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गाड़ियों में बैठकर फरार हुए हमलावर

पीड़ितों के मुताबिक, मारपीट करने के बाद आरोपी मौके पर अपनी गाड़ियों के साथ मौजूद रहे और इसके बाद वहां से फरार हो गए। आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने पीड़ितों को धमकाया और दोबारा इलाके में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल के शौर्यन को GOOGLE में मिली नौकरी: सालाना 50 लाख का पैकेज, परिवार में खुशी

जान से मारने की दी धमकी

इस धमकी के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना देर रात की होने के कारण पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमले में शामिल युवकों और उनके वाहनों की पहचान की जा सके।

8 लोगों पर FIR

नितिन शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के तौर पर सूरज का नाम सामने आने के साथ उसके 7-8 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, गाड़ियां- गोल्ड बिस्किट, मकान और बैंक खाते किए सीज

कहां पहुंची पुलिस की कार्रवाई?

  • पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
  • किस बात पर शुरू हुआ विवाद?
  • घटनास्थल पर मौजूद CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।
  • अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
  • घटना के समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे?
  • वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहनों की पहचान क्या है?
  • फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
  • मारपीट की वास्तविक वजह क्या है?

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख