सुंदरनगर। मौसी के घर से अपने घर जाने का कहकर निकली 17 साल की एक किशोरी के लापता होने से शहर में हड़कंप मच गया है। 12वीं की यह छात्रा गुरुवार को अपनी मौसी के घर से निकली थी और तभी से लापता है। बुधवार को वह घर से सिलाई सेंटर जाने के लिए निकली थी।

परिजनों ने खूब तलाशा, नहीं मिली

द्रमण गांव की रहने वाली यह छात्रा सिलाई सेंटर से सीधे मौसी के घर चली गई। अगले दिन गुरुवार को उसने मौसी से कहा कि वह सिलाई सेंटर जाने के बजाय अपने घर जा रही है। लेकिन वह बीच रास्ते में रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। परिजनों ने उसे रिश्तेदारों, सहेलियों के यहां हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन नाकामी हाथ लगने पर आखिरकार बीएसएल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरेराह नीचता कर रहा था युवक, लड़की ने कराटे का मारा दांव; दुम दबाकर भागा

सिलाई का कोर्स कर रही थी

युवती के पिता तुलसी राम ने बताया कि उनकी बेटी सिलाई का कोर्स कर रही थी। वह बुधवार 23 अप्रैल को सिलाई सीखने के लिए सेंटर गई थी। उस दिन वह सिलाई सेंटर से सीधा अपनी मौसी के घर कोटला चली गई। मौसी के घर से छात्रा को शाम तक अपने घर पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन जब वह नहीं आई तो परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों तथा परिचितों को फोन कर तलाशने की की कोशिश की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डीसी ऑफिस चंबा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया भवन

पुलिस हर एंगल से ढूंढ़ रही

एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दज कर ली है। पुलिस की कई टीमें बनाई गई है। बाकी के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की दोनों एंगल- यानी कि छात्रा परिजनों को बिना बताए कहीं गई है या फिर उसे किसी ने अगवा किया है को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छात्रा के गायब होने से पूरे इलाके में चिंता का आलम है। उधर, छात्रा के परिजन बेटी की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही छात्रा का कोई सुराग हासिल कर लेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें