कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कांगड़ा जिले की बेटी अंकिता ने आर्ट्स स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल कर तहलका मचा दिया है। अंकिता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत से परीक्षा दी और 500 में से 483 अंक हासिल करते हुए 96.6 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आर्ट्स की टॉपर बनी है।
सरकारी स्कूल की होनहार बिटिया
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली अंकिता ने इस उपलब्धि से यह साबित कर दिया कि सफलता निजी स्कूलों की मोहताज नहीं होती। अनुशासन, मेहनत और परिवार के सहयोग से अंकिता ने वो कर दिखाया जो हजारों छात्र सपने में देखते हैं। उसकी इस सफलता से न सिर्फ स्कूल, बल्कि पूरे कांगड़ा जिले में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी महक ने रचा इतिहास- 12वीं में पूरे प्रदेश की टॉपर बनी, खुशी से भावुक हुए माता-पिता
परिवार और गांव में जश्न का माहौल
अंकिता की इस सफलता से उसका परिवार फूले नहीं समा रहा। माता-पिता की आंखों में गर्व और खुशी के आंसू हैं। गांववालों ने अंकिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पूरे गांव में यह उपलब्धि गर्व का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : HP बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, बेटियों का रहा दबदबा - ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
दूसरे नम्बर पर 3 बेटियां
- महक के बाद 96.6% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान तीन छात्राओं ने साझा किया है:
- खुशी – धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शामनगर (धर्मशाला)
- जाह्नवी ठाकुर – भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ
- अंकिता – सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रैत
यह भी पढ़ें : HP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट : तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप-10 में लड़कों को पछाड़ा
टॉप-10 में 61 छात्राएं, बेटियां फिर अव्वल
हिमाचल बोर्ड द्वारा जारी टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 61 छात्राएं और केवल 14 छात्र हैं। यह आंकड़ा बताता है कि हिमाचल की बेटियां पढ़ाई में लगातार आगे बढ़ रही हैं और हर साल खुद को साबित कर रही हैं।
