कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जांस्कर क्षेत्र में लेह-लद्दाख जा रही BRO कर्मियों की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त बस में लगभग 15 जवान सवार थे।
जवानों की बस हादसे का शिकार
इस हादसे में लगभग 15 जवानों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक जवान की हालत अभी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : रेणुका ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना- वर्ल्ड चैंपियन बनने पर मां भावुक, खुशी में डाली नाटी
15 जवान थे सवार
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ये बस शिंकुला टनल निर्माण कार्य में लगे 126 RCC के कर्मियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान जांस्कर में बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 15 जवान घायल हो गए।
चीखों से दहला इलाका
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे के बाबत पुलिस को सूचित किया और रेस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया। घायलों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ों पर फिर जमने लगी बर्फ, मौसम विभाग ने दी चेतावनी- अलर्ट पर 6 जिले
एयरलिफ्ट कर पहुंचाए अस्पताल
वहीं, जांस्कर में चिकिस्तक सुविधाओं की कमी होने के कारण सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया। जहां से पांच जवानों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है- जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
