चंबा। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में आज करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन महिलाएं बेहद उत्साह और खुशी से अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। मगर चंबा जिले में एक महिला की त्योहार की खुशियों में ग्रहण लग गया है।

करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग

करवाचौथ पर महिला का सुहाग उजड़ गया है। भद्रवाह-चम्बा मार्ग पर नाल्टी के पास पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने करवाचौथ के त्योहार को मातम में बदल दिया है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ह भी पढ़ें: हिमाचल BREAKING : टल सकता है पंचायत चुनाव! कई जिलों के DC से जुड़ा है मामला- जानें

घर आ रहा था पति

बताया जा रहा है कि करवाचौथ के अवसर पर किश्तवाड़ से घर लौट रहे दो मजदूरों की बाइक गहरे नाले में गिर गई। हादसे के वक्त बाइक में दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

करवाचौथ मनाने का आ रहे थे घर

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल निवासी के रूप में हुई है। दोनों युवक किश्तवाड़ में मजदूरी करते थे और करवाचौथ का पर्व परिवार संग मनाने के लिए घर लौट रहे थे। नाल्टी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

ह भी पढ़ें: हिमाचल: इस बार समय से पहले बंद हो जाएंगे शिकारी माता मंदिर के कपाट ! जानें क्या है कारण

पूरे परिवार में पसरा मातम

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और त्योहार की तैयारियां मातम में बदल गईं।

 

उधर, इस संबंध में जब जिला पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके पास इस दुर्घटना की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं पहुंची है। पुलिस टीम मामले की पुष्टि और विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें