कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। आए दिन वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही से प्रदेश की सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी हुआ है। यहां एक स्कूटी सवार महिला की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूटी और उसपर सवार महिला ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

स्कूटी सहित महिला ट्रक के नीचे घुसी

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पुलिस थाना कांगड़ा के तहत आते कछयारी गांव के पास हुआ है। यहां एक ट्रक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। स्कूटी को एक महिला चला रही थी, जो टक्कर के बाद स्कूटी सहित ट्रक के नीचे घुस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशकत के बाद महिला को ट्रक के नीचे से निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कई साल डॉक्टर बोलते रहे 'कुछ नहीं है', अब शरीर में फैला कैंसर- लाचार रोहित ने मांगी मदद

बैंक कर्मचारी है महिला

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भिजवाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। महिला बैंक कर्मचारी बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने निगला ज.हर, फिर दोस्त को खुद ही किया फोन- मगर नहीं बच पाया

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस हादसे में घायल हुई महिला की पहचान 39 वर्षीय मीनाक्षी निवासी बीरता कांगड़ा के रूप में हुई है। इस हादसे में महिला की टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं और टांडा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। वहीं कांगड़ा पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 281, 125 और 125(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें