सिरमौर। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर शुक्रवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने हर किसी को झकझोक कर रख दिया। यहां बाइक पर सवार पांच लोगों का सफर कुछ ही पल में मातम में बदल गया, जब मक्के से लदा एक बेकाबू ट्रक उन पर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौकेो पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
रेणुकाजी क्षेत्र के 4 लोगों की मौत
यह हादसा हरियाणा के यमुनानगर जिले में हिमाचल सीमा से सटे लाल डांग क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिरमौर जिले के रेणुकाजी क्षेत्र के पांच लोग दो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ढलान वाले रास्ते पर मक्के से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : पंचायत प्रधान बनने के लिए किया खेल- विरोधियों को RTI से डराया, फिर भी मिली करारी हार
दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत
हादसे में दो पुरुषों और दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
एक महिला गंभीर रूप से घायल
हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें- 24 साल की प्रधान, 26 का उप-प्रधान : हिमाचल की इस पंचायत ने युवाओं को दिया मौका, पेश की मिसाल
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जेसीबी की सहायता से हटाया जा रहा है ताकि सड़क पर यातायात सामान्य किया जा सके।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुकाजी क्षेत्र के रहने वाले थे। एक साथ चार लोगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में नेता के बेटे पर भारी पड़े MLA के चाचा- BJP ने मारी बाजी, 191 वोटों से जीता चुनाव
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर ट्रक के ढलान पर बेकाबू होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
