मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बल्ह थाना क्षेत्र के डडौर में सोमवार 4 मई की काली रात तीन घरों के चिरागों को हमेशा के लिए बुझा गई। जब मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद इन युवकों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर पत्थर दिल भी पिघल गए। चीख.पुकार और अपनों के खोने के दर्द से पूरा गांव दहल उठा।
तीन युवकों की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सोमवार देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा कई परिवारों की खुशियां छीन ले गया। बल्ह थाना क्षेत्र के डडौर के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी मशीनरी से जा टकराई, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद जब मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे, तो हर तरफ चीख.पुकार मच गई और माहौल इतना गमगीन हो गया कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 22 साल की युवती के पास मिला ढेर सारा चिट्टा, युवाओं को जाल में फांस बेचती थी नशा
दोस्त का हाल जानने निकले थे, रास्ते में बिछ गई मौत की बिसात
दरअसल मंडी जिला के बल्ह थाना क्षेत्र के डडौर में पांच दोस्त अपने एक बीमार दोस्त का हाल जानने के लिए कार से निकले थे। वे पहले मेडिकल कॉलेज नेरचौक गए, लेकिन वहां दोस्त न मिलने पर जब वे सुंदरनगर की ओर रवाना हुए, तभी डडौर के पास उनकी तेज रफ्तार कार (HP 82-8322) सड़क किनारे खड़े एक भारी.भरकम हाइड्रा मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौत ने तीन युवकों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 12वीं में फेल होने का दुख नहीं सह पाया छात्र, कमरे में उठाया गलत कदम- सदमे में परिवार
इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पलाही निवासी अनिल कुमार (28), अंद्रेटा निवासी रोहित कुमार (26) और पलाही के ही सुभाष कुमार (35) के रूप में हुई है। एक ही गांव पलाही के दो युवकों की एक साथ मौत से पूरे गांव पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिन घरों में कल तक हंसी-खुशी थी, वहां आज मातम पसरा हुआ है।
बूढ़े कंधों पर जवान बेटों की अर्थी का बोझ
इस हादसे ने उन सपनों को राख कर दिया जो मां-बाप ने अपने बेटों की आंखों में देखे थे। आज पोस्टमार्टम के बाद जैसे इन युवकों के शव घर पहुंचे तो परिवार सहित पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। मां की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा। आज जब इन जवान बेटों की अर्थियां उठीं, तो दृश्य रूह कंपा देने वाला था। जिस पिता ने सोचा था कि उनके बेटे बुढ़ापे की लाठी बनेंगे, आज उन्हीं पिता के मजबूत कंधे अपने जवान बेटों की अर्थियां उठाते हुए झुक गए।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सड़क किनारे खेल रही थी 4 साल की मासूम, सामने से आई कार ने मारी टक्कर- तोड़ा दम
गांव में एक साथ जली चिताएं
पलाही गांव में तो जैसे दुखों का सैलाब उमड़ पड़ा। एक ही गांव के दो युवकों, अनिल और सुभाष की चिताएं जब एक साथ जलीं, तो आसमान भी उनकी विदाई पर रो पड़ा। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हरीश उर्फ सन्नी (23) और पंकज कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सड़क पर खड़ी मशीन से टकराई तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे- 3 युवकों की मौ*त
तेज रफ्तार बनी काल
मंडी के एसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से इस भीषण सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में क्या हुआ था। आज इन तीन चिताओं के साथ न केवल तीन घर उजड़ गए, बल्कि पूरे इलाके में मातम और डर का साया छा गया है।
