सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।
फैक्ट्री में लगी आग
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में धुएं का गुबार फैल गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 175 कर्मचारी काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कई साल डॉक्टर बोलते रहे 'कुछ नहीं है', अब शरीर में फैला कैंसर- लाचार रोहित ने मांगी मदद
काम कर रहे थे 175 लोग
जानकारी के अनुसार, आगजनी के ये घटना सोलन बाईपास क्षेत्र में स्थित शिवालिक बायमेटल फैक्ट्री में पेश आई है। घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 150 से 175 लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री के मेन गेट से आग की लपटें उठने लगी।
चीखों से दहला इलाका
आग की लपटों को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी कामगार घबरा गए और पूरा इलाका लोगों की चीखों से दहल उठा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ है। इसी बीच प्रबंधन ने तुरंत एहतियात बरतते हुए फैक्ट्री में काम कर रहे सभी कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने निगला ज.हर, फिर दोस्त को खुद ही किया फोन- मगर नहीं बच पाया
कैसे पाया आग पर काबू ?
उधर, आग लगने की खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मगर जब तक आग पूरी तरह से बुझ पाती तब तक फैक्ट्री कच्चा माल, कई मशीनें और बाकी सामान जलकर राख हो चुका था।
कैसे लगी फैक्ट्री में आग?
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी है। मगर अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस टीम द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
