सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन उसके हाथ में ही फट गया है। इस हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
महिला के हाथ में फटा मोबाइल
बताया जा रहा है कि महिला के साथ ये हादसा उस वक्त पेश आया- जब महिला चार्जिंग से अपना फोन हटा रही थी। इस हादसे के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी वंशिका का UPSC में कमाल, देशभर में हासिल किया 15वां रैंक
चार्ज पर लगाया था फोन
जानकारी के अनुसार, धारटीधार क्षेत्र के चिया मम्याना की रहने वाली मेहंदी देवी ने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था। जैसे ही वो चार्जिंग से अपना मोबाइल हटाने लगी- वैसे ही अचानक आसमानी बिजली गिरने से उसका मोबाइल फट गया।
अचानक गिरी आसमानी बिजली
इस हादसे में उसकी चुनरी में आग लग गई। आग को देखकर महिला घबरा गई और फर्श पर जा गिरी। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसका दायां हाथ व गर्दन पर भी गहरे घाव हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल सस्पेंड, छात्रा के कंबल में हाथ डालता वीडियो हुआ था वायरल
आग में झुलसी बुजुर्ग महिला
गनीमत रही कि इस हादसे में महिला की जान नहीं गई। मगर महिला इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया है। आसमानी बिजली गिरने से गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर को भी काफी नुकसान हुआ है।
कैसे बरतें सावधानी?
फोन चार्जिंग पर लगाते या चार्जिंग से हटाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे कि-
- असली चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें
हमेशा फोन के साथ आए ओरिजिनल चार्जर और डेटा केबल का ही प्रयोग करें। लोकल या सस्ते चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- फोन पूरी तरह डिस्चार्ज न होने दें
बैटरी को 0% तक गिरने देने की बजाय 20-25% पर चार्ज पर लगाना बेहतर होता है। इससे बैटरी की हेल्थ बनी रहती है।
- चार्जिंग के समय फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करें
गेम खेलना, वीडियो देखना या कॉल पर रहना चार्जिंग के समय फोन को गर्म कर देता है, जिससे बैटरी की उम्र कम होती है।
- गर्मी से बचाएं
चार्जिंग के दौरान फोन को गर्मी से बचाएं और इसे तकिए या कंबल के नीचे न रखें। इससे ओवरहीटिंग का खतरा रहता है।
- फास्ट चार्जर का सीमित उपयोग करें
फास्ट चार्जर सुविधा जरूर देता है, लेकिन लंबे समय तक इसका बार-बार इस्तेमाल बैटरी की लाइफ को कम कर सके।
