मंडी। हिमाचल प्रदेश में बदहाल सड़कें लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं। ताजा मामला मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र से सामने आया है- जहां सड़क की जर्जर हालत के चलते एक कार पलट गई।

तेज बारिश में हादसा

हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- सुक्खू कैबिनेट आज लेगी बड़े फैसले : 1000 पदों पर भर्तियां, सेब के समर्थन मूल्य पर लगेगी मुहर

हिमाचल PWD की लापरवाही 

खद्दर पंचायत के सनाहाली-झुलगण संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने PWD पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई दिनों से गुहार लगाई जा रही थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

सड़क पर पलटी कार, चार लोग हुए घायल

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सनाहाली-झुलगण संपर्क मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जेठानी के साथ हुई कहासुनी, दो बेटियों की मां ने उठाया खौफनाक कदम- हुई मौ.त

घायलों की पहचान

  • विमला देवी (63)
  • सुभद्रा देवी (65)
  • सुभाष चंद (57)
  • योगराज (61)

यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी : कई जिलों में रेड अलर्ट, स्कूल बंद; फ्लैश फ्लड का खतरा

इनमें विमला देवी और सुभद्रा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार लडभड़ोल अस्पताल में जारी है।

गड्ढों और उखड़ी सड़क पर भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि सनाहाली-झुलगण संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर, गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई डामर के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति ही इस हादसे की सबसे बड़ी वजह बनी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति को चाय में नींद की गो.ली देकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन, 3 माह पहले हुई थी शादी

उपप्रधान बोले- 10 दिन से कर रहे थे शिकायत

खद्दर पंचायत के उपप्रधान रोहित शर्मा ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से लोक निर्माण विभाग के जेई और SDO को सड़क की मरम्मत के लिए लगातार अवगत कराया जा रहा था, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

PWD ने दिया मरम्मत का भरोसा

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने कहा कि मामला विभाग के संज्ञान में है और संबंधित सुपरवाइजर को सड़क की मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कभी वीरभद्र खेमे के विरोधी रहे कौल सिंह ने क्यों लिया राजनीति से सन्यास, अधूरी रह गई CM बनने की हसरत

पुलिस जांच में जुटी

वहीं पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा हो सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें