#अपराध
July 20, 2026
हिमाचल : जेठानी के साथ हुई कहासुनी, दो बेटियों की मां ने उठाया खौफनाक कदम- मौके पर मौ.त
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरे इलाके में सनसनी
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। धर्मशाला के दाड़ी क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है- जहां 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान नंदा शर्मा (29) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से कुछ समय पहले नंदा शर्मा और उनकी जेठानी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
इसके बाद महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतका के पति धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक (वॉर मेमोरियल) में एंट्री टिकट काउंटर पर कार्यरत हैं। नंदा शर्मा अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दाड़ी क्षेत्र में कुछ महीने पहले भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। कम समय के भीतर दूसरी ऐसी घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा रखें।