#अपराध
July 19, 2026
हिमाचल: पति को चाय में नींद की गो.ली देकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन, 3 माह पहले हुई थी शादी
घर से नगदी, ज्वेलरी और डॉक्यूमेंट लेकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन
शेयर करें:

पानीपत / मंडी। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से ताल्लुक रखने वाली एक नई नवेली दुल्हन का ऐसा सनसनीखेज कारनामा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। हरियाणा के पानीपत में ब्याही मंडी की यह लड़की शादी के महज तीन महीने बाद ही अपने पति को गहरी नींद में सुला कर फरार हो गई। जाने से पहले उसने जो साजिश रची, उसने पूरे परिवार को होश उड़ा दिए।
इस घटना के सामने आने के बाद परिवार के लोग हैरान हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि युवती के घर से जाने के बाद नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब पाए गए हैं।
यह खौफनाक दास्तान पानीपत की बंसी कॉलोनी की है, जहां हिमाचल के मंडी जिला (गांव चलोचगी) की रहने वाली 22 वर्षीय निवृत्ति की शादी 3 महीने पहले कृष्ण नाम के युवक से हुई थी। पीड़ित युवक कृष्ण शादी समारोह और धार्मिक कार्यक्रमों में लाइट का काम करता था। आरोप है कि 10 जुलाई की सुबह कृष्ण और उसका छोटा भाई काम निपटाकर घर लौटे। घर पहुंचने पर नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और देवर को चाय दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में प्रकृति का रौद्र रूप: भरभरा कर दरका पहाड़, भयानक मंजर देख लोगों की निकली चीखें; VIDEO
दोनों भाइयों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस चाय में प्यार नहीं बल्कि नींद की गोलियां घुली हुई हैं। चाय पीते ही दोनों भाई ऐसी गहरी नींद में सोए कि दोपहर 2 बजे जब उनकी आंख खुली, तब तक उनकी दुनिया पूरी तरह लुट चुकी थी। नई नवेली दुल्हन घर को साफ कर रफूचक्कर हो चुकी थी।
दोपहर के समय जब दोनों भाइयों की नींद खुली तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नई नवेली दुल्हन घर में कहीं दिखाई नहीं दी। पहले तो परिवार ने सोचा कि वह आसपास किसी काम से गई होगी, लेकिन कुछ देर बाद जब घर की तलाशी ली गई तो मामला और गंभीर हो गया। घर में रखी नकदी, जेवरात, महत्वपूर्ण दस्तावेज और युवती का सामान भी गायब मिला। इतना ही नहीं, पति का मोबाइल फोन भी घर में नहीं मिला। देखते ही देखते परिवार को समझ आ गया कि उनकी दुनिया लुट चुकी है और बहू घर छोड़कर जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल: किसानों की नगदी फसलें तबाह, नाले में आई बाढ़ से मलबे में बदली सड़क
जांच में इस मामले से जुड़ा एक और बेहद चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पीड़ित पति कृष्ण के मुताबिक, उसकी पत्नी दो महीने की गर्भवती थी। कुछ समय पहले वह अपने मायके (मंडी) गई थी, जहां उसने चुपके से अबॉर्शन (गर्भपात) करवाकर अपने बच्चे को गिरा दिया था। जब उसने ससुराल आकर बहाना बनाया कि पहाड़ों पर सफर के दौरान मिसकैरेज हो गया, तो परिवार ने उसकी बात पर यकीन कर लिया। लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह एक बड़े और सुनियोजित अपराध की भूमिका थी।
परिवार ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में युवती को घर से निकलते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि वह सुबह के समय चुपचाप गली से बाहर जाती दिखाई दी। सीसीटीवी सामने आने के बाद परिवार की आशंकाएं और गहरी हो गईं तथा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज बारिश में हुआ हा.दसा- मरीज को छोड़ने गई AMBULANCE दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग...
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह रिश्ता एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से तय हुआ था। अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने घर छोड़ने की योजना पहले से बनाई थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले 48 घंटे बेहद भारी, कई जिलों में तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की लोकेशन और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार और पुलिस अपने-अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला हरियाणा और हिमाचल दोनों राज्यों में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के केवल तीन महीने बाद सामने आई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।