नाहन। हिमाचल प्रदेश में कभी सड़क हादसे तो कभी अन्य हादसांे में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में हुआ है। इस हादसे ने एक परिवार का कमाने वाला बेटा छीन लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। व्यक्ति की मौत उस समय हुई, जब वह एक ट्रक पर चढ़कर तरपाल डाल रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से व्यक्ति की मौत
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिरमौर जिला के जिला मुख्यालय नाहन के पास शंभुवाला में हुआ है। यहां बीती देर रात को उस समय अचानक अफरा तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक व्यक्ति यमुनानगर के बिलासपुर जिला के गांव पीर भोली का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा एक्शन : विजलेंस को सौंपी हिमकेयर में हेराफेरी की जांच- खुलेंगी कई परतें
ट्रक पर तिरपाल डालते लगा करंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यकित देर रात करीब डेढ़ बजे अपने ट्रक पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था। शायद अंधेरे में उसे ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों का आभास नहीं हुआ और वह तिरपाल डालते समय इन बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : US-IRAN के बीच चल रहा तनाव : हिमाचल की बेटी को आया बुलावा, जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डाॅ वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज भेजा। जहां आज गुरुवार सुबह मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
